- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Participation In Agrawal Society39s Politics Is Necessary Singhal
अग्रवाल समाज की राजनीति में भागीदारी जरूरी: सिंघल
बयाना । अग्रवाल समाज समिति रूपवास के तत्वाधान में बीती रात को सेठ निरंजनलाल की धर्मशाला में समाज का होली मिलन व सम्मान समारोह पूर्व उपसरपंच पूरनचंद सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अतिथि अध्यक्ष विनोंद सिंघल थे। विशिष्ट अतिथि महेश बंसल, विनोद मंगल, अंकित गोयल, संतोष बंसल, अशोक गोयल, सोनू सिंघल थे। संरक्षक पूरनचंद सिंघल ने कहा कि समाज के युवाओं को बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं समाज के अध्यक्ष विनोद सिंघल सहित अन्य लोगों ने अतिथियों व समाज के लोगों का माला पहनाकर व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल, अबीर व चंदन से होली खेली एवं बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। बैठक का संचालन विनोद मंगल ने किया।