- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Patwaris Submitted A Memorandum Demanding The Grade Pay 3600
ग्रेड पे-3600 करने की मांग को लेकर पटवारियों ने दिया ज्ञापन
बयाना| ग्रेड पे-3600 अथवा पे लेवल-10 करने की मांग को लेकर राजस्थान पटवार संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पटवारियों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि लगभग दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक समझौता पत्र के कई बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पटवारियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में ग्रेड पे-3600 करने अथवा पे लेवल-10 करने, 7, 14, 21, 28, 32 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देकर पदोन्नति पद का वेतनमान देने, वर्ष 2019-20 की डीपीसी को शीघ्र करवाने की मांग की गई।