पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News People Distributed Sweets In The Budget On The Announcement Of Becoming A Municipality In Sikri

बजट में सीकरी मेंे नगर पालिका बनने की घोषणा पर लोगों ने बांटी मिठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकरी-विधायक निवास पर मिठाई खिलातेे लोग

सीकरी | विधायक वाजिब अली की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में सीकरी को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। विधायक वाजिब अली ने बताया कि विधानसभा में अनुदान मांगो पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने सीकरी को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री से यह मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जबाव दिया था। आज उन्होंने यह मांग पूरी कर दी। उधर जैसे ही सीकरी को नगर पालिका बनाने की घोषणा हुई तो लोगों में खुशी छा गई। कांग्रेस नेता चौधरी अख्तर हुसैन, रामप्रकाश गर्ग,साहून खान,किशन अरोड़ा, अमित अग्रवाल,कुलदीप गुर्जर सहित अनेक लोग विधायक निवास पहुंचे और विधायक के पिता शेर मोहम्मद को माला पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। लोगों का कहना था कि आजादी के बाद पहली बार सीकरी ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही हैं।
खबरें और भी हैं...