- Hindi News
- National
- Rudawal News Rajasthan News People Will Be Organized For The Development Of Society Katara
समाज के विकास के लिए लोगों को संगठित किया जाएगा-कटारा
कस्बे के लिटिल स्टार माध्यमिक विद्यालय रुदावल में आदर्श ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह विष्णु पचौरी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें रामेश्वर वशिष्ठ व किशोर तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल कटारा, उपाध्यक्ष डा. शिवदयाल शर्मा व युवा अध्यक्ष बौलीशंकर शर्मा का साफा बांधकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बाबूलाल कटारा ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा ऐसे कार्य किए जाएंगे जिससे अन्य समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिले। साथ ही लोगों को संगठित कर समाज के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुभाष कटारा, हरिमोहन चंसौरिया, महेश कटारा, राम भजन, सरपंच प्रतिनिधि कुमरपाल आदि मौजूद थे।
रुदावल। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते लोग।