पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikari News Rajasthan News Petrol Thrown At Agricultural Officer During Verification

सत्यापन के दौरान कृषि अधिकारी पर पेट्रोल फेंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उंदेरा में कृषि यंत्रों के सत्यापन के दौरान पेट्रोल डालकर कृषि अधिकारी चरण सिंह बघेल को जलाने का प्रयास किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फतेहपुर सीकरी के ग्राम उंदेरा में कृषि यंत्रों के सत्यापन के दौरान शुक्रवार शाम चार बजे करीब ग्रामीण सुखवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने मामूली कहासुनी के बाद कृषि अधिकारी चरन सिंह बघेल पर पेट्रोल फेंक दी और आग लगाने की कोशिश की। जिससे चरण सिंह बघेल वहां से भागे। कृषि अधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कृषि अधिकारी चरन सिंह बघेल ने थाना फतेहपुर सीकरी में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि यदि वह नहीं भागते तो आरोपी ग्रामीण उसे जला देता। कृषि अधिकारी पर पेट्रोल फेंकने की सूचना से कृषि विभाग समेत प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर धारा 353, 326 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित अधिकारी चरण सिंह बघेल का मेडिकल कराया गया।

खबरें और भी हैं...