- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Plan Together For Public Representative And Rural Development Bhajan Lal
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण विकास के लिए मिलकर बनाएं योजना : भजनलाल
बयाना. कलसाडा में राज्यमंत्री का स्वागत करते ग्रामीण।
फोटो 14बीवाईएन6-बयाना के कलसाडा में राज्यमंत्री का स्वागत करते ग्रामीण
बयाना। राज्य मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्र के विकास की होनी चाहिए क्योंकि जो जनप्रतिनिधि जनता को भूल जाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराते हैं उन्हें चुनावों में जनता भी भूल जाती है। शनिवार को क्षेत्र के गांव कलसाड़ा में आयोजित वैदेही बाबा के मेले व हेला ख्याल दंगल का शुभारंभ कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए राज्य मंत्री भजनलाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को द्वेष भावना को भुलाकर आपसी भाईचारा व सदभावना से काम करना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने मंत्री से कलसाडा गांव की पीएचसी को क्रमोन्नत कराकर चिकित्सकों की नियुक्ति कराने, पेयजल टंकी बनवाने, सिकन्दरा मोड़ से कलसाड़ा की जर्जर सड़क का फिर से निर्माण कराने, नगला मनका के सैकण्डरी स्कूल को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत कराने की मांगे रखी। सरपंच मंगतीराम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंत्री का चंादी का मुकुट व साफे-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। हेला ख्याल दंगल में गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सरपंच मंगतीराम, मुकेश शर्मा, तारासिंह, मनोज उपाध्याय, रोहित पटवारी, अनंगपाल, गंभीर सिंह, विनोद आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।