बुराइयों को समाज से जड़ से मिटाने की ली शपथ
भरतपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा ग्राम सैंथरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहबसिंह अहेरिया ने की। बैठक में समाज में फैल रही बुराई शराब, जुआ, सट्टा एवं मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को बंद करने का निर्णय लिया गयाज्ञ। इस अवसर पर जिला संरक्षक पुष्कर जघीना, जिला प्रभारी हाजी असलम खान गौरी, शहर अध्यक्ष प्रवीण कबीर, राजेन्द्र सिह, लीलाधर गुदैनिया, गिर्राज सिंह फौजदार, भरतलाल, आरएल सिसाैदिया, अजय कैन सहित ग्रामीणों ने संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर शपथ ली कि इन बुराई यों को समाज से जड़ से मिटाने का सहयोग व समर्थन करेंगे।