पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deeg News Rajasthan News Police Formed 5 Teams And Arrested Accused Of Murder After 16 Hours

पुलिस ने 5 टीमें गठित कर 16 घंटे बाद ही हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के मुख्य बाजार स्थित घंटाघर के पास गुरुवार की शाम युवक की गोली मारकर की गई हत्या के आरोपी जुगनू को 16 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दिल्ली दरवाजा निवासी देवो की गोली मारकर हत्या करने वाले सौघर मोहल्ला निवासी उसके दोस्त जुगनू उर्फ जयदीप पुत्र श्यामसिंह उर्फ बबलू गुर्जर को गिरफ्तार कर देशी कट्टा 315 बोर के साथ एक खाली कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि घटना को लेकर दिल्ली दरवाजा निवासी मृतक के रिश्तेदार दिगंबर सिंह ने मृतक के छोटे भाई कृष्णा के साथ पुलिस में सौघर मोहल्ला निवासी जुगनू उर्फ जयदीप पुत्र श्याम उर्फ बबलू गुर्जर के खिलाफ देवो की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

15 जवान रातभर लेते रहे लोकेशन

गुरुवार की रात करीब 9.30 बजे देवो के हत्यारे जुगनू को पकड़े के लिए पुलिस की गठित 5 टीमों के 15 जवान पूरी रात से शुक्रवार सुबह तक आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के 16 घंटे तक पुलिस उसके साथियों के 8 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश के साथ 12 बार आरोपी के फोन को ट्रेस कर उसकी लोकेशन लेती रही। आरोपी हर बार फोन को चालू करता फिर बन्द कर लोकेशन बदलता रहा। टीम के जवान रविन्द्र सिंह, समंदर सिंह, पवन कुमार, जितेन्द्र, भूपेंद्र ने अंतिम लोकेशन की निशानदेही पर शुक्रवार डीग अंतर्गत बद्रीपुर व भीलमका के बीच चौराहे से आरोपी जुगनू को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जुगनू
खबरें और भी हैं...