- Hindi News
- National
- Bhusawar News Rajasthan News Policeman Called Brother In Law To Beat After Bike Bolero Collision Caught Two
बाइक-बोलेरो भिड़ंत के बाद पिटवाने के लिए पुलिसकर्मी जीजा बुलाया था, दो पकड़े
वैर | गांव बारौली मोड निवासी युवक को पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन ले जाने और मारपीट करने के मामले में भुसावर पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि पीडित की बाइक और आरोपियों की बोलेरो में भिड़त होने पर झगडा हुआ और आरोपियों ने रिश्ते में जीजा एवं वैर थाने पर कार्यरत पुलिसकर्मी धूजीराम को बुलाकर पीडित को पकड़वाया था। इस मामले में जयपुर से आई विजिलेंस टीम ने जांच की है। आरपीएस मनोज गुप्ता के नेतृत्व में टीम वैर थाना पहुंची। जहां उसने निलम्बित थाना अधिकारी राकेश कुमार व अन्य लोगो से पूछताछ की। एसपी हैदर अली ने वैर थाना प्रभारी के पद पर हरलाल को पदस्थापित किया है। थानाधिकारी राजेश खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि बारौली मोड के नगला सादपुरा निवासी हिम्मत सिंह ने भुसावर थाना पर दर्ज कराये गये मामले में कार्रवाई करते हुए गांव निठार निवासी 24 वर्षीय रिंकू एवं 26 वर्षीय गुलशन पुत्र दिलीप को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि पीडित हिम्मतसिंह जाटव अपनी बाइक पर खड़ा था। जहां आरोपियों की बोलेरो से उसकी बाइक भिड़ने से झगडा हो गया। जिस पर उन्होंने अपने रिश्ते में जीजा पुलिसकर्मी धूजीराम को बुला लिया और मारपीट कर दी। वहीं पुलिसकर्मी धूजीराम को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने पर बुला लिया। वहीं पुलिसकर्मी बनवारी ने बताया कि हमारा इस मामले में कोई लेना देना नही है। इस बारे में पूर्व वैर थानाधिकारी राकेश शर्मा ने जानकारी लेने पर बताया कि घटना के समय मुझे किसी ने बताया नही था जो मेरी जानकारी में नही आ पाया।