- Hindi News
- National
- Rudawal News Rajasthan News Preparations For The Kailadevi Pad Yatra Will Start In Many Places
कैलादेवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू रास्ते में कई जगह लगाए जाएंगे भंडारे
प्रमुख धार्मिक स्थल कैलादेवी करौली के दर्शनों के लिए पदयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए भक्तों द्वारा कस्बे के अलावा पद मार्ग पर भोजन-पानी, चिकित्सा, चाय-नाश्ता, ठहरने, नहाने आदि व्यवस्था के लिए पांडाल लगाना शुरू कर दिया है। पदयात्रियों की सुविधा के लिए कस्बे में करीब एक दर्जन पांडाल लगाए जा रहे है। कैलादेवी के लिए हजारों की संख्या में आगरा, फतेहपुर सीकरी, किरावली, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद के पदयात्री कस्बे में होकर निकलते है। कैलादेवी करौली के दर्शनों के लिए जाने वाले पदयात्रियों के लिए भक्तों की ओर से चिकित्सा सेवा, नाश्ता, भोजन, विश्रामगृह, चाय, दूध आदि की निशुल्क सुविधाएं दी जाएगी। खानुआ मोड़ से रुदावल कस्बे तक पद मार्ग पर पदयात्रियों की सुविधा हेतु दो दर्जन से अधिक पांडाल लगाए जाएंगे। शुक्रवार से कम संख्या में पदयात्रियों का निकलना शुरू हो गया है। पुलिस-प्रशासन ने भी की तैयारी कैलादेवी पदयात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रुदावल एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो बाइकों पर दो-दो पुलिसकर्मी दांहिना मोड़ से ब्रह्मवाद पुल तक 24 घंटे तक गश्त करेंगे। साथ ही पांच पुलिसकर्मियों का जाब्ता जीप में गश्त करेंगा और चार पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे।
बयाना। खानुआ मोड़ रूपवास पर उत्तरप्रदेश से करौली कैलादेवी जाने वाले लाखों पदयात्री भक्तों की सेवा करने के लिए पांडालों का लगना शुरू हो गया हैं। वही भंडारों का आयोजन 16 मार्च से लेकर 21 मार्च तक होगा। खानुआ मोड़ पर लगने वाले पांडाल व भंडारों के व्यवस्थापक ओमप्रकाश गर्ग, सरपंच शैली कुशवाह, मुरारीलाल, अनूप गोयल, विनोद गर्ग, नेमीचंद शर्मा, रामशरन, चंद्रप्रकाश टीटू, भूपसिंह कुशवाह ने बताया कि इस बार पहले से बड़े पांडाल लगाये गये हैं। वही भंडारें में पदयात्रियों के लिए नहाना-कपडे धोना, खाना-पीना, आवास, मोबाइल चार्जिग, खोया पाया केंद्र एवं दवा की सुविधा निशुल्क रहेंगी।
रुदावल। कस्बे में पदयात्रियों के लिए लगाया जा रहा पाण्डाल।
बयाना. कैलादेवी जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए सजते पांडाल।