- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Priority For Development Of Universal Society With Social Ideology Wajib Ali
सामाजिक विचारधारा के साथ सर्वसमाज के विकास को प्राथमिकता:वाजिब अली
नगर. नगर पालिका कार्यालय पर विचार रखते विधायक।
नगर| विधायक वाजिब अली ने सामाजिक विचार धारा के साथ सर्व समाज का तत्परता से विकास कराने की बात कही है।इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा नगर में ट्रोमा सेन्टर व खेल स्टेडियम एवं सीकरी में नगर पालिका व कालेज स्वीकृत कराने पर नगर पालिका कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम में विधायक वाजिब अली ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण में उत्पन्न बाधाओं को कम कर लाभ लेने के अवसर बढाएं है। जिससे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के रास्ते सुगम होगें। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर बजट में स्वीकृत घोषणाओं की बेहतर ढंग से क्रियांविति कराते हुए बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए बदलाव का संकल्प व्यक्त किया है। इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष डा गोविंद शर्मा ने क्षतिग्रस्त टोल सड़कों की मरम्मत कराने, महाविद्यालय में संकाय व सुविधाएं बढाने, डिजीटल एक्सरे मशीन के संचालन को लेकर रेडियो ग्राफर की नियुक्ति व ट्रोमा सेन्टर को उपखण्ड मुख्यालय पर खुलवाने की मांग की। जबकि व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रभू दयाल बंसल ने गंदे पानी की निकासी को लेकर सीवरेज योजना स्वीकृत कराने व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने खेल स्टेडियम का निर्माण अनार देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कराने की बात कही। इस दौरान विधायक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नरसीलाल मीणा, कनिष्ट अभियंता सुरेश चन्द, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर हुसैन, राजेन्द्र एग्रो, राम खण्डेलवाल, पार्षद राजकुमार मिश्रा, अकरम खान, हािकमदीन, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, रामअवतार गुर्जर, रामप्रकाश, मुददीन खां, आजाद खां आदि मौजूद थे।