पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीजे बजाने पर हुआ झगड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के अभौर्रा गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में 6 जने घायल हो गए है। हैड कांस्टेबल पृथ्वी सिंह ने बताया कि अभौर्रा निवासी अशोक पुत्र प्रीतम सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया रमेश, महेश, सुरेश, रवि, पुष्पेंद्र, प्रदीप, रामवीर आदि घर के सामने डीजे बजाकर महिलाओं के सामने अश्लील हरकते कर रहे थे। जब उनसे मना किया तो सभी नामजद व्यक्तियों ने लाठी डंडे, सरिया और हाथ में कट्टा लेकर हमला कर देवेश रोहिताश्व, सुनील, गीता, पूनम, श्यामवती को घायल कर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये ले जाने का मामला भी दर्ज कराया है। वही दूसरे पक्ष के सुरेश पुत्र सुरजी जाट ने भी सूरज, गंगाधर,अमरचंद गिरधर सहित तेरह जनों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...