पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Questions From Syllabus In Board Examination So English Paper Was Easy

बोर्ड परीक्षा में सिलेबस से ही आए सवाल, इसलिए आसान रहा अंग्रेजी का पेपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर। परीक्षा देकर लौटते हुए परीक्षार्थी।

बयाना | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 8वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरु हुई। सुबह की पारी में 10वीं की तथा दोपहर की पारी में 8वीं बोर्ड की परीक्षा हुई। पहले दिन अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद सेंटर से बाहर निकले परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सरल था तथा निर्धारित समयावधि में पूरा हो गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में सवाल सिलेबस से ही आए थे इस कारण पहले से पढा होने से उन्हें हल करना आसान रहा। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र पर निशक्त बालिका गौरा व्हील चेयर पर बैठकर परीक्षा देने पहुंची। कामां। अभाविप ईकाई कामां के नगर अध्यक्ष राजपाल यादव के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता में गुरूवार को शुरू हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराया।

नगर | 10 वीं की परीक्षा के पहले दिन चार विद्यालयों में 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। अनार देवी उमा विद्यालय में 19, बाल विकास सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 10, आदर्श स्कूल में 8 व सीकरी चुंगी स्थित रेवती देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है।
खबरें और भी हैं...