- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Ramdas Agarwal39s Birthday Will Be Celebrated As Vaishya Ekta Divas
रामदास अग्रवाल का जन्म दिवस वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाएंगे
भरतपुर। जिला वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में 17 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल के जन्म दिवस को वैश्य एकता दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। महामंत्री अनिल लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे किला स्थित बिहारी जी मंदिर के अंदर मूव पैरा मैडीकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज जांच शिविर लगाया जाएगा। शाम 4 बजे ओम काम्पलेक्स होटल मे विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी गोष्ठी मे अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज, माहेश्वरी समाज, सकल जैन, माथुर-वैश्य समाज, महावर समाज, वैष्णव व जायसवाल समाज के बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।