- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Rangileau Festival Friends Circle Honored Talents
रंगीलौ महोत्सव... मित्र मंडली ने प्रतिभाओं काे किया सम्मानित
भरतपुर। फिल्म फोटोग्राफर अभिनव शर्मा काे सम्मानित करते अतिथि।
भरतपुर| मित्र मण्डली तरूण समाज समिति द्वारा आयोजित रंगीलौ महोत्सव के समापन पर होली मिलन एवं लोहागढ़ गौरव सम्मान समारोह का अायाेजन किया गया, जिसमें प्रतिभावानाें काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बसन्तिका सिंह, सिनेमोग्राफर अभिनव शर्मा, प्राची सिंह, प्रताप सिंह, गिर्राज शरण सिंह, पार्षद चतर सिंह सेनी, पत्रकार शिव कुमार वशिष्ठ, डाॅ. लोकेश शर्मा नीरज, मंजू फौजदार, डाॅ. मुकेश वशिष्ठ एवं चन्द्रभान सिंह फौजदार को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस माैके पर मुख्य अतिथि नगर निगम भरतपुर के उपमहापौर गिरीश चाैधरी थे। संस्था के अध्यक्ष अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि हमें पाश्चात्य सभ्यता के हमले से बचने के लिए इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता निभानी होगी। इस अवसर पर महामूर्खाधिराज सीए अतुल मित्तल का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। सीए अतुल मित्तल ने भरतपुर के सर्वांगीण विकास एवं विशेष रूप से पुरातन संस्कृति को बचाये रखने के लिए अपना संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महामूर्ख शोभायात्रा संयोजक नरेन्द्र सिंह मैनेजर, संस्था के संस्थापक हरिमोहन मित्तल, प्रकाश एवं भगवान सिंह सैनी एण्ड पार्टी भुसावर, रूपेन्द्र सैनी एसण्ड पार्टी बयाना, सुनील जैन एण्ड पार्टी वैर, भागचंद खुशीराम एण्ड पार्टी सूरजपोल, धर्म सिंह, प्रीतम सिंह एण्ड पार्टी नमक कटरा, सरताज बैण्ड, मीर सिंह ढोल वाले, गोविन्द जी.डी. गु्रप, दिलीप कोली, बबलू स्टार नासिक, गब्बर सिंह ढोल पार्टी, लक्ष्मण सिंह घोडी वाले, फौजा सिंह एवं कलुआराम एण्ड पार्टी को स्मृति चिंह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।