- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News Roopwas Police Cut Off Invoices For 17 Vehicles
रूपवास पुलिस ने 17 वाहनों के चालान काटे
बयाना| रूपवास थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी के निर्देश पर वाहनों की जांच कर यातायात के नियमों से चालक व आमजन को अवगत कराया। वही 17 वाहनों के चालान काटें। थानाधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि थाने के बाहर व गहनौली, घाटौली, टाउन पुलिस चौकियों के पास सडक पर चल रहे वाहनों के चालकों को रोककर सीट बैल्ट का उपयोग करने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, कागजात साथ रखने, हेलमेट पहनने व वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाने की सख्त हिदायत दी। वही कागजात नही होने, हेलमेट नही पहनने व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 17 वाहनो के चालान काटे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज मोहनसिंह, सुगन मीणा, शिवराम यादव, राजवीरसिंह, राजेंद्र चाहर, मानसिंह उपस्थित थे।