पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nadbai News Rajasthan News Sarva Samaj Decided To Ban Death Ban And Alcohol In Village Badha

गांव बढा में सर्व समाज ने मृत्युभोज और शराब पर प्रतिबंध लगाने का लिया सकंल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के गांव बढा में सर्व समाज की बैठक सरपंच हरभान सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिंह ने सभी समाजों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में मृत्युभोज एवं शराब जैसी कुरीतियां घेरे हुए है। जिससे समाजों स्तर गिरता जा रहा है। युवा पीढी में शराब की लत लगती जा रही है। जिससे भविष्य अंधकार में है। लोग शराब के नशे में परिवारों में अक्सर झगड़ा करते हुए नजर आते है। इन झगड़ों से भविष्य की पीढी पर बुरा असर पड़ता है। शराब के कुप्रभाव सीधे तौर पर आज की याुवा पीढ़ी पड़ रहा है जिससे उनका भविष्य खतरे में होता जा रहा है। परिवार के बड़े लोगों को देखते देखते बच्चे भी इन बुरी संगतों की गिरफ्त में आ जाते है। और अपना भविष्य खराब कर लेते है। इसलिए सभी समाजों के उत्थान के लिए इन कुरीतियाें को खत्म करना बहुत ही जरुरी है। मृत्युभोज समाज के लिए एक फिजूल खर्ची है। इसे भी सर्व समाज खत्म करे। जिससे किसी निर्धन व्यक्ति पर कोई मृत्युभोज करने का दबाव नहीं रहे। समाज में फैली कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के बड़े नेताओं को आगे आना चाहिए। बैठक में सभी समाजों के लोगों ने मृत्युभोज एवं शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर सभी समाजों के सैकडों की तादाद में लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...