- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News School Operator39s Son Raped In The Name Of Passing Exam
स्कूल संचालक के बेटे ने परीक्षा में पास करवाने के नाम पर किया दुष्कर्म
परीक्षा में पास करवाने के नाम पर निजी स्कूल संचालक के बेटे द्वारा स्कूल की छात्रा और उसकी दोस्त के के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया हैं। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल पीड़िता का मेडिकल करवा रही हैं। अब पुलिस पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाएंगी। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की क्लास में पढ़ने वाला छात्र मोहित कुमार उसका दोस्त हैं। जो स्कूल संचालक का बेटा भी हैं। दोनों में दोस्ती है और वो साथ-साथ पढ़ते हैं। छात्रा का आरोप है कि मोहित ने उसे परीक्षा में पास करवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, शादी का झांसा भी दिया। एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर उससे शादी का ड्रामा किया। इसके बाद आरोपी फोटा वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पीडीता ने अपने परिजनों के साथ जाकर उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। अभी उसके 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। फिलहाल आरोपी से भी पूछताछ शुरू नहीं की गई हैं। आरोपी किस कक्षा में कब से साथ पढ़ते थे और दुष्कर्म कहां पर ले जाकर किया गया? इन तथ्यों की जानकारी जांच के उपरांत ही मिल सकेगी। अारोप प्रमाणित पाए जाने पर युवक को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।
-श्याम सुंदर, सब इंस्पैक्टर, उद्योग नगर थाना