- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News School Wall And Toilet Broken Due To Collision Of Trolley
ट्राॅली की टक्कर से स्कूल की दीवार और शौचालय टूटे
स्कूल की छुटटी होने के कारण हादसा टला
रूपवास | नगला काचेरा रूपवास के राप्रावि में शनिवार की शाम तीन बजे सरसो की बोरियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के घुस जाने से दीवाल व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गये। प्रधानाध्यापक फूलनदेवी शर्मा ने बताया कि शाम करीब तीन बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिस पर कक्ष से बाहर निकल कर देखा। तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूल की दीवाल व शौचालय को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर पुलिस व आस-पास के लोगों को सूचना दी। वही मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर का चालक भाग गया। इसके बाद लोगों ने सरसों की बोरियों के मालिक को सूचना देकर ट्रैक्टर को निकलवाने की बात कही। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ हैं। इस बारे में लोगों का कहना हैं। कि अगर स्कूल की छुट्टी नहीं होती तो एक बडा हादसा हो सकता था।