नील गाय से टकराकर स्कॉर्पियो पलटी, दो जने हुए घायल
कामां| जुरहरा-कामां मार्ग पर गांव कलावटा के निकट बुधवार की दोपहर को नील गाय से स्कॉर्पियो टकरा कर पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार दो जने घायल हो गए। जिनको कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक जने को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जुरहरा थाने के गांव जुरहरी निवासी सुनील कुमार पुत्र कस्तूरी लाल शर्मा व कस्बा जुरहरा निवासी कपिल जैन पुत्र शैलेन्द्र जैन स्कॉर्पियो कार में सवार होकर जुरहरा से कामां की ओर आ रहे थे कि कामां थाने के गांव कलावटा के निकट अचानक नील गाय से उनकी कार टकरा जाने से पलट गई।