- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Sdm Gave Instructions To The Officers To Solve The Problem In Public Hearing
जनसुनवाई में एसडीएम ने अधिकारियों को दिए समस्या निस्तारण के निर्देश
डीग | क्षेत्र की दिदावली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी सुमन देवी ने मौके पर ग्रामीणों के बीच अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वो आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता में लेकर उनका शीघ्र ही समाधान करें। उपखण्ड अधिकारी सुमन देवी ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ लोगांे को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आह्वान्वित किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से चंबल परियोजना, बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि समस्याओं को लेकर परिवाद पेश किए गए। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने जल्द ही उक्त परिवादों के निराकरण कराने की बात कही।