पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Sheetla Mata39s Lakkhi Fair In Brahmabad Today

ब्रह्मबाद में शीतला माता का लक्खी मेला अाज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बयाना। ब्रह्मबाद में ग्राम पंचायत की ओर से हर वर्ष की भांति लगने वाला शीतला माता का लक्खी मेला रविवार से शुरू हाेगा। करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में दूरदराज के स्थानों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड में होने वाले मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अमरसिंह जाटव हाेंगे और अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा करेंगे। इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस विपिनचंद्र शर्मा, एसडीएम संतोष कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह राठौर, बीडीओ डाॅ. अरविंद चाैधरी, तहसीलदार जीपी बंसल विशिष्ट अतिथि रहेगें। मेले में पूजा सामग्री, घरेलू उपयोग सामग्री, बच्चों के िखलाैनाें, कास्मेटिक सामग्री सहित खान-पान की करीब 300 दुकानें सजना शुरु हा़े गई हैं।
खबरें और भी हैं...