पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Shree Ram Rath Yatra Fair Will Be Held On 2 Procession Will Be On April 3

श्रीराम रथयात्रा मेले में 2 को निकलेगी शोभायात्रा, 3 अप्रैल को होगी तालबंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका की ओर से श्रीराम रथयात्रा एवं मेला आयोजन के तहत व्यवस्थाओं के टेंडर किए गए है। इस मौके पर पालिका सभागार में अधिशाषी अधिकारी नरसीलाल मीणा ने उपस्थित ठेकेदारों को नगर पालिका द्वारा 31 मार्च से 7 अप्रेल तक श्रीराम रथयात्रा एवं मेला आयोजन से अवगत कराया। साथ ही आठ दिवसीय मेले को लेकर टेंट, शामियाना, रोशनी, लाउडस्पीकर, बांस, बल्ली, पानी की प्याऊ, रंग, सफेदी, खाना, फोटोग्राफी व फूलमाला आदि व्यवस्थाओं के खुली बोली से टेंडर किए गए। बैठक के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश अंबेश ने बताया कि अबकी बार श्रीराम रथयात्रा एवं मेले को लेकर 40 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। आगामी 31 मार्च को मेला मैदान पर मेले का उद्वघाटन होगा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह होगें। अधिशाषी अधिकारी नरसीलाल मीणा ने बताया कि श्रीराम रथयात्रा एवं मेला के तहत 31 मार्च प्रात: 10 बजे मेला मैदान पर हरिराम का ढोला, उद्वघाटन कार्यक्रम व रात्री 9 बजे स्थानीय कवि सम्मेलन, 1 अप्रेल दोपहर 2 बजे होली भगवान सीताराम जी महाराज, रात्री 9 बजे जिकड़ी भजन, 2 अप्रेल दोपहर 2 बजे भगवान श्रीराम व गोपाल जी महाराज की शोभायात्रा, रात्री 9 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 3 अप्रेल रात्री 9 बजे तालबंदी गायन व राजस्थानी लोक गीत नृत्य, 4 अप्रेल प्रात:11 बजे रागिनी कार्यक्रम, 5 अप्रेल रात्री 9 बजे मुकाबला ए कव्वाली, 6 अप्रेल रात्री 9 बजे बृज की नौटंकी, 7 अप्रेल दोपहर 3 बजे समापन व रात्री 9 बजे बृज नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

राम से बडा राम का नाम- राधिका शास्त्री

बयाना। रूपवास कस्बे के समाहद रोड स्थित हनुमान मंदिर पर भागवताचार्या राधिका शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। महंत अतरसिंह गोठिया ने बताया कि कलश यात्रा में 31 महिलाओं व बालिकाओं ने बैंडबाजों के साथ सिर पर कलश धारण कर गांव की परिक्रमा दी। तथा परीक्षित बने रमेशचंद सैन ने हनुमान मंदिर पर ध्वज पताका चढ़ाई। ग्रामीणों ने कथा की आरती उतारी। भागवताचार्य ने लोगों से कथा में राम से बड़ा राम का नाम होने का संदेश देकर जीवों व गरीबों के प्रति दया का भाव रखने की बात कही। कथा का समापन 21 व भंडारा 22 काे मार्च हाेगा। इस मौके पर समाजसेवी दौलतराम चौधरी, संजीव गुप्ता, थानसिंह प्रधान, सुनील कुमार, ललित कुमार माैजूद थे।

विश्व शांति कामना से हुआ सवा लाख गायंत्री मंत्रों का महायज्ञ

वैर। स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ केन्द्र पर सवा लाख गायत्री मंत्र जाप का अनुष्ठान संकल्प पूर्ण हुआ। यह अनुष्ठान बसंत पर्व से शुरू हुआ था। पीठ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि केन्द्र पर महायज्ञ का कार्यक्रम किया। जिस पर केन्द्र की कार्यकारिणी सदस्यों व अनेक श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना से आहुतियां दी गई। इस अवसर पर अलका शर्मा ,इन्द्रमोहन शर्मा,हंसाराम ,दुष्यंत ,मिथलेश सहित अनेक गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।

नवदीप के बृज यात्रियों ने किया कामवन दर्शन

कामां। नवद्वीप धाम के तीर्थ यात्रियों के दल ने कामां पहुंचकर तीर्थराज विमल कुंड की परिक्रमा कर आचमन किया और उसके बाद तीर्थ यात्रा के दल ने मंदिर श्री गोविंद देव जी वृन्दारानी, चंद्रमा जी मदन मोहन जी कामेश्वर महादेव भोजन थाली चरण पहाड़ी खिसलनी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। नवद्वीप धाम के बारे में यात्रियों ने बताया कि श्री चैतन्य महाप्रभु की जन्मभूमि नवद्वीप भागीरथी नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यह पश्चिम बंगाल के नदिया जिला के मुख्यालय से मात्र 20 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटक कृष्णनगर से आसानी से नवद्वीप तक पहुंच सकते हैं, क्योंकि यह कृष्णनगर पहले नवद्वीप पर सेन वंश का शासन था। उन्होंने यहां पर अनेक मन्दिरों का निर्माण कराया था। इन मन्दिरों में द्ववादास सहिब मन्दिर प्रमुख हैं। इस खूब सूरत मन्दिर का निर्माण 1835 ई. में किया गया था। मन्दिर की दीवारों को फूलों के चित्रों से सजाया गया है। जो इसकी सुन्दरता को कई गुणा बढ़ा देते हैं। इस मन्दिर में चैतन्य महाप्रभु के सुन्दर चित्रों और प्रतिमाओं के दर्शन भी किए जा सकते हैं। यहाँ इस्कॉन द्वारा निर्मित एक भव्य मन्दिर भी दर्शनीय है।


धर्म - समाज

कामां. नवदीप के बृज यात्रियों ने किया कामवन दर्शन।

नगर. श्रीराम रथयात्रा एवं मेला आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...