- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Social And Business Organizations Of The City Celebrated Holi Cultural Programs Celebrated
शहर के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने मनाई होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
मित्र मण्डली तरूण समाज समिति द्वारा आयोजित रंगीलौ महोत्सव के समापन पर होली मिलन एवं लोहागढ़ गौरव सम्मान समारोह का अायाेजन किया गया, जिसमें प्रतिभावानाें काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बसन्तिका सिंह, सिनेमोग्राफर अभिनव शर्मा, प्राची सिंह, प्रताप सिंह, गिर्राज शरण सिंह, पार्षद चतर सिंह सेनी, पत्रकार शिव कुमार वशिष्ठ, डाॅ. लोकेश शर्मा नीरज, मंजू फौजदार, डाॅ. मुकेश वशिष्ठ एवं चन्द्रभान सिंह फौजदार को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस माैके पर मुख्य अतिथि नगर निगम भरतपुर के उपमहापौर गिरीश चाैधरी थे। संस्था के अध्यक्ष अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि हमें पाश्चात्य सभ्यता के हमले से बचने के लिए इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता निभानी होगी। इस अवसर पर महामूर्खाधिराज सीए अतुल मित्तल का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। सीए अतुल मित्तल ने भरतपुर के सर्वांगीण विकास एवं विशेष रूप से पुरातन संस्कृति को बचाये रखने के लिए अपना संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महामूर्ख शोभायात्रा संयोजक नरेन्द्र सिंह मैनेजर, संस्था के संस्थापक हरिमोहन मित्तल, प्रकाश एवं भगवान सिंह सैनी एण्ड पार्टी भुसावर, रूपेन्द्र सैनी एसण्ड पार्टी बयाना, सुनील जैन एण्ड पार्टी वैर, भागचंद खुशीराम एण्ड पार्टी सूरजपोल, धर्म सिंह, प्रीतम सिंह एण्ड पार्टी नमक कटरा, सरताज बैण्ड, मीर सिंह ढोल वाले, गोविन्द जी.डी. गु्रप, दिलीप कोली, बबलू स्टार नासिक, गब्बर सिंह ढोल पार्टी, लक्ष्मण सिंह घोडी वाले, फौजा सिंह एवं कलुआराम एण्ड पार्टी को स्मृति चिंह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
थानोंें में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, एसपी- कलेक्टर भी शामिल हुए
जिले में मंगलवार को मनाए गए धुलंडी पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए तैनात रही पुलिस ने बुधवार को होली का पर्व मनाया। बुधवार सुबह से ही पुलिस लाइन सहित जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों पर पुलिस की होली की धूम रही और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने जमकर होली का आनंद उठाया। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने भी पुलिस के साथ होली का लुत्फ उठाया। इस मौके पर कलेक्टर नथमल डिडेल सहित, एसपी हैदर अली जैदी, एडिशनल एसपी मुख्यालय डॉ. मूल सिंह राणा, एडिशनल एसपी एडीएफ सुरेश खींची, सीओ सिटी हवा सिंह रायपुरिया, सीओ ग्रामीण भरतपुर अनिल मीणा सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने होली के रसियों पर जमकर ठुमके भी लगाए। रिजर्व पुलिस लाइन में हुए होली के आयोजन में पुलिसकर्मियों ने फूलों व गुलाल से होली खेली और एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर शहर के पुलिस थानों अटल बंध, मथुरा गेट, कोतवाली सहित जिले भर के पुलिस थानों और चौकियों पर डीजे आदि बजाकर पुलिस कर्मियों द्वारा होली पर्व का आनंद लिया गया। थाना अटलबंध पर तो एक पुलिस कर्मी ने सपेरा का वेष धारण कर जमकर बीन बजाई और पुलिस कर्मियों ने मैं नागन तू सपेरा गाने पर जमकर डांस किया। यही हाल अन्य पुलिस थानों पर रहा, सभी ने होली के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
रंगीलौ महोत्सव... प्रतिभाओं काे किया सम्मानित
वरिष्ट पत्रकार का सम्मान करते समिति सदस्य।
भरतपुर। फिल्म फोटोग्राफर अभिनव शर्मा काे सम्मानित करते अतिथि।
भरतपुर| शहर में अनेक संस्थाओं ने होली हर्षोल्लास से मनाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। सोसायटी फोर सोशल चेंज एण्ड डवलपमेंट द्वारा जीवन ज्योति बालगृह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह महिलाओं एवं बालगृह में आवासरत बालकों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक मोनिका बलारा थीं। इस अवसर पर बाल कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, समिति सदस्य राजाराम भूतौली, अनुराधा शर्मा, बबीता शर्मा, पूर्व प्रधान मुकेश उसरानी, पार्षद दीपक मुदगल, हंसिका गुर्जर आदि ने विचार व्यक्त किए। इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह मुरारी लाल सिंघल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के आकर्षण महामूर्खाधिराज सुमनेश गुप्ता को बनाया गया। इसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर राकेश मित्तल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, भारत शर्मा, जीतेन्द्र तलवार आदि उपस्थित थे। चैम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज एवं व्यापार मण्डल नई मण्डी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपमहापौर गिरीश चौधरी थे। अतिथि उद्योग एवं व्यापार संगठन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, चैंबर आफ कॉमर्स अध्यक्ष रूपेश बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्ता थे। संचालन प्रमोद कुमार अग्रवाल एवं आभार प्रकाशचंद गुप्ता ने जताया। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा भरतपुर द्वारा द पार्क होटल में विश्व महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह मनाया गया। परिषद सचिव रामावतार कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. त्रिलोक गुप्ता, डाॅ. एलपी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर शशि सिंहल एवं रेखा अग्रवाल ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति का महत्व विषय पर विचार रखे। घाटा भावर हनुमान मंदिर परिसर में मीना विकास युवा सहयोग संगठन एवं फेसबुक पर रिश्तेदारों का ग्रुप मस्तानों की टोली के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक रामजीवन मीणा ने की।
थोक वस्त्र व्यवसायी संस्थान का होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय बंसल थे। विशिष्ट अतिथि संजीव गुप्ता, शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल, उपमहापौर गिरीश चौधरी, सीए अतुल मित्तल, शिवसिंह भोंट एवं धर्मेंद्र शर्मा थे। होली मिलन समारोह गांव तुहिया स्थित राधा मैरिज होम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान किया गया। समाजसेवी तेजसिंह बाबू ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुलचंद ने की। मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य रि. प्रधानाध्यापक छिद्दासिंह सिंह शर्मा थे।