- Hindi News
- National
- Nadbai News Rajasthan News Soldier Problem Solution Camp In Nadbai Today
सैनिक समस्या समाधान शिविर आज नदबई में
भरतपुर| जिले के भूतपूर्व सैनिकांे, युद्ध विधवाओं, अशक्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों की केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किये जाने के लिए 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से पंचायत समिति नदबई में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भूतपूर्व सैनिक अपनी समस्याएं रख सकेंगे।