पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Special Training Will Be Given To Doctors To Fight Against Corona Virus

कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए डॉक्टरों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| एंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक बैठक यहां आयोजित की गई। आईएमए अध्यक्ष डाॅ. एलपी गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी में डाॅ. मनीष गुप्ता, डाॅ. हेमन्त उपाध्याय, डाॅ. भास्कर ठाकुरिया एवं डाॅ. लोकेश जिंदल ने कोरोनोवायरस के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी डाक्टर्स संभावित महामारी का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चूंकि डाक्टर्स एवं अन्य चिकित्साकर्मियों को महामारी में सर्वाधिक खतरा होता है, इसलिए अगले कुछ दिनों में हर अस्पताल में कोरोनोवायरस की तैयारियों के मद्देनजर ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। मेडिकल कॅालेज के प्रतिनिधियों ने बताया कि आरबीएम अस्पताल मेंआईसोलेशन वार्ड की तैयारी पूरी कर ली गई है। डाॅ. लोकेश जिंदल ने बताया कि जिंदल हास्पिटल में कोरोनोवायरस से ग्रसित अति गंभीर रोगियों के उपचार के लिए तैयारियां कर ली गई हैं एवं सभी सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सक हर खतरे का मुकाबला करेंगे।
खबरें और भी हैं...