पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीवरेज लाइन के कार्य को गति दिलाएं: डाॅ. गर्ग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर। तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज लाइन डालने के कार्य को गति दिलाएं और किए गए कार्य के दौरान सड़कों की समय पर मरम्मत कराएं ताकि आमजन को असुविधा न हो। डाॅ. गर्ग ने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर विकास न्यास, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित संबंधित विभागों की एक कमेटी बनाएं जो प्रति सप्ताह क्षेत्र का अवलोकन कर सीवरेज लाइन के कार्य में आ रही बाधा की जानकारी प्राप्त कर समय पर समाधान कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली खुदाई के कार्य पर अंकुश लगाएं और खुदाई से पहले तय कर लें कि कौनसा कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराना है।
खबरें और भी हैं...