- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Spiritual Poetry Conference Held On Holi At Om Shanti Bhavan
ओम शांति भवन में होली पर हुई आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी
नगर| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ओम शान्ति भवन पर आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक अमर की सरस्वती वंदना से हुआ। जबकि कवि नानक चन्द नवीन ने प्यार गांव को कहां गयो कविता से गांव का चित्रण प्रस्तुत किया। साथ ही हरीश चंद हरि ने बिटिया न आना इस देश से व बृजेन्द्र सोनी ने शील का हरण आज वासना ने कर लिया ब्रह्मचर्य देखो कैसा तेजहीन हो गया रचना पेश की। कार्यक्रम के दौरान कवि वेद प्रकाश वेद, भगवान दास गुप्ता, निशांत गुप्ता, मनोज कटारा, कमरूद्दीन कमर, श्याम सैनी, गिर्राज मधुर व बाल कवि जय सोनी ने काव्यपाठ किया। जबकि ब्रह्माकुमारी शिवानी बहिन ने स्वागत गीत व संध्या बहिन ने राजयोग का अभ्यास कराया।