पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kama News Rajasthan News Stealing Cash Atm Cards By Latching The Rooms And Running On The Bike Parked In The House

कमरों की कुंडी लगाकर नकदी, एटीएम कार्ड चुराए और घर में खड़ी बाइक पर बैठकर भागे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं होली पर देर रात्रि एक परिवार को चोरों ने घर में ही बंधक बनाकर दो हजार रुपए, दो एटीएम कार्ड सहित जाते समय बाइक को चोरी कर ले गए। कामां थाने के समीप इंदिरा कॉलोनी स्थित शीतला कुंड निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र रेवत सिंह राजपूत के मकान में सोमवार की रात्रि को चार चोर 16 फुट ऊंची दीवार पर चढ़कर मकान के अंदर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने सबसे पहले दो कमरों में सो रहे उसके परिजनों को दरवाजों की कुंडी लगाकर बंधक बना लिया। इसके पश्चात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर दो बदमाश मकान के बाहर पहरा लगा रहे थे। दो चोर घर में तलाशी लेकर सामान को सीडी के रास्ते छत के ऊपर ले जाकर नगदी कीमती सामान को खंगाल रहे थे। तभी परिवार जन चोरों की आहट सुनकर नींद से जाग गए और परिजन कमरों से बाहर निकलने लगे तो गेट ही नहीं खुले। परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग नंबरों से कई बार पुलिस कंट्रोल को सूचना देना चाहे तो किसी ने फोन अटेंड नहीं किया। परिवारी जन पुलिस को सूचना देना लगे रहे तभी चोर दो हजार रुपए, दो एटीएम कार्ड और बाइक का लॉक तोड़कर बाइक लेकर भाग निकले। कामां थाने के नंबर पर घटना की सूचना दी तो कामां पुलिस के एएसआई मोहन सिंह व कांस्टेबल महावीर सिंह ने मौके पर आकर मकान में बंधक बनाई गए परिजनों को कुंडी खोल कर मुक्त कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर नाकेबंदी भी कराई लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। जिसमें दो हजार रुपए की नगदी, दो एटीएम एक बाइक चोरी कर ले जाना बताया गया है।

खबरें और भी हैं...