पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Stoned And Beaten At Home For Refusing To Play Vulgar Songs On Dj

डीजे पर अश्लील गाने बजाने की मना करने पर घर पर किया पथराव और मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुदावल | पुलिस में एक जने ने नामजद लोगों के खिलाफ डीजे पर अश्लील गाने बजाने की मना करने पर घर पर पथराव कर मारपीट करने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया है। गांव राजपुरा निवासी चन्द्रभान पुत्र तेजाराम जाटव ने मामला दर्ज कराया है कि मंगलवार की दोपहर को वह अपने घर के सामने खड़ा था कि इसी गांव के कुछ लोग डीजे पर अश्लील गाने बजाते हुए आए। जब उनसे अश्लील गाने बजाने से मना किया तो ये लोग नाराज हो गए। जिस पर इसी गांव के कुछ लोगों ने घर पर पथराव कर कमरा के किवाड़ व शीशा तोड़ दिए। उक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जब बचाने के लिए भाभी व छोटे भाई की प|ी आई तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। जब छोटा भाई वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल छीनकर ले गए।
खबरें और भी हैं...