- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Students Should Do Social Work With Their Studies Saini
विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ समाज सेवा का कार्य करें : सैनी
राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मेहंदीबाग में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी हरिओम गौतम थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद रामेश्वर दयाल सैनी एवं समाजसेवी रूपाराम सैनी थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मदन मोहन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राएं शैक्षणिक गतिविधि के साथ नैतिक शिक्षा, देशभक्ति के भाव को जागृत करती है। विशिष्ट अतिथि सैनी ने विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ समाज सेवा का कार्य करें। शिक्षा से ही समाज का परिवर्तन होता है। कभी विद्यार्थी के अंदर हीन भाव नहीं आना चाहिए। शिक्षा हमें स्वावलंबी व सशक्त बनाती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रामेश्वर दयाल सैनी का अभिनंदन किया गया।
भरतपुर। कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।