पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kama News Rajasthan News Swami Harichaitanya Puri Maharaj Tied The Knot To The Victim39s Family Provided Financial Assistance Of 5 Thousand

स्वामी हरिचैतन्य पुरी महाराज ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढ़स, 5 हजार की दी आर्थिक सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कामां। शुक्रवार देर शाम को आए चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो जाने के बाद स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज मृत बालिका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार देर शाम तीर्थराज विमल कुंड के समीप देवी सिंह गुर्जर के मकान के आस पास आए चक्रवाती तूफान से कामां कस्बा के नला बाजार निवासी एक 14 वर्षीय बालिका निशा जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंचे स्वामी हरिचैतन्य पुरी महाराज जिला कलेक्टर से दूरभाष वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया।
खबरें और भी हैं...