पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rudawal News Rajasthan News Symptoms Of Scrub Typhus Found In Marriage In Bhavanpura Sprayed In 50 Cattle Farms

भवनपुरा में विवाहिता में मिले स्क्रब टाइफस के लक्षण, 50 पशुबाडों में कराया छिड़काव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव भवनपुरा में एक विवाहिता में पशुओं से होने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। बीमारी पर रोकथाम लगाने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा. नगेश कुमार के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा. सौरभ गुप्ता, भवनपुरा पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी हरिओम शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पीडित परिवार के घर व पशुबाड़े के आसपास 50 पशुबाडों में स्क्रब टाइफस एंटी लार्बा का छिड़काव किया गया। भवनपुरा पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र हरिओम शर्मा ने बताया कि गांव भवनपुरा निवासी छोटी प|ी भगवान सिंह मीणा के बीमार होने पर जयपुर एसएमएस चिकित्सालय में जांच के दौरान स्क्रब टाइफस पॉजिटिव पाया गया। विवाहिता में स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए जाने पर शुक्रवार को पशुपालन विभाग की टीम ने पीडिता के घर व पशुबाड़े के साथ ही गांव के पचास पशुबाडों में एंटी लार्बा का स्प्रे किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पशुओं व बाड़ों में साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया। रुदावल पशु चिकित्सा प्रभारी डा. बनवारी लाल गोयल ने बताया कि स्क्रब टाइफस बीमारी पशुओं के शरीर में पाए जाने बाह्य जीवी से होती है। बाह्य जीवी के काटने से स्क्रब टाइफस फैलता है।

रुदावल. भवनपुरा में पीडिता के पशुबाड़े में स्प्रे करते पशु चिकित्साकर्मी।
खबरें और भी हैं...