पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली की छुट्‌टी पर घर आ रहा अध्यापक लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर गांव सीही निवासी वीरेंद्र सिंह के चित्तौड़ से वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों में चिंता का आलम है। शिक्षक होली की छुट्‌टी पर घर आने के लिए चले थे। सीही निवासी सुमेर सिंह का पुत्र वीरेंद्र सिंह मंडाफिया सांवलिया सेठ संस्कृत विद्यालय में अध्यापक है। 7 मार्च को शाम करीब 5 बजे वह अपने साथियों विक्रम सिंह, खेमराज व राहुल के साथ बस द्वारा चित्तौड़ के लिए रवाना हुए थे। वीरेंद्र सिंह को मेवाड़ एक्सप्रेस से भरतपुर आना था, जो 8.45 बजे रात्रि को रवाना होकर सुबह 3.30 बजे भरतपुर पहुंचती है। जब 8 मार्च को वीरेंद्र सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने वीरेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस पर उसके मित्रों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे सभी चित्तौडगढ़ प्रताप नगर चौराहा पर बस से उतरे, हम तीनों की ट्रेन 7 बजे थी, हम तो उसे स्टेशन पर छोड़कर अपने घर चले गए। उसके बाद वह घर कैसे नहीं पहुंचा हमें जानकारी नहीं है। इस पर वीरेंद्र सिंह के पिता सुमेर सिंह बेटे की तलाश में चित्तौडगढ़ पहुंचे और वहां पुलिस थाना मेंं बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता ने कहा है कि बेटे की कॉल डिटेल निकलवाई जिसमें 7 मार्च को शाम 6 बजे बेटे की लोकेशन नाकोड़ा होटल के सामने चित्तौड़ में पाई गई।
खबरें और भी हैं...