तापमान गिरा, हो सकती है बूंदाबांदी
भरतपुर |पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इस कारण मौसम फिर बदल रहा है। इससे नमी बनी रहेगी। क्योंकि फिर से उत्तरी हवा चल गई है। इससे अगले दो दिन हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसका असर प्रारंभ हो गया है। इस कारण शनिवार को दिन के तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण शनिवार शाम को मौसम में ठंडक महसूस की गई। हालांकि दोपहर में धूप में तेजी थी, लेकिन 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 15.7 डिग्री दर्ज किया गया।