पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Babula News Rajasthan News The Country Is Estimated To Produce 76 Lakh Tonnes Of Mustard This Year

देश में इस साल 76 लाख टन सरसों उत्पादन का अनुमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कहां कितना उत्पादन

प्रदेश पैदावार

राजस्थान 32.00

उत्तर प्रदेश 13.00

पंजाब व हरियाणा 10.00

गुजरात 03.00

मध्य प्रदेश 06.00

प. बंगाल 04.00

इंस्टर्न इंडिया, अन्य 07.00

(आंकड़े लाख टन में)

जयपुर | देश में इस वर्ष करीब 76 लाख टन सरसों उत्पादन की संभावना है। यह अनुमान मस्टर्ड ऑयल प्रॉड्यूसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (मोपा) एवं सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड (कुईट) नई दिल्ली द्वारा क्रॉप एस्टीमेट कमेटी की बैठक में हाल ही जारी किया गया। मोपा के अध्यक्ष बाबूलाल डाटा ने कहा कि पिछले साल भी देश में लगभग 76 लाख टन सरसों की पैदावार हुई थी। सर्दी लंबे समय तक रही तथा सरसों की बिजाई भी देरी से हुई। संयुक्त सचिव अनिल चतर ने बताया कि देश भर में सरसों पैदावार के सर्वे के लिए 60 सदस्यों की 8 टीमें बनाई गईं थी। जिन्होंने देश के उत्पादन केन्द्रों पर जाकर सरसों पैदावार की जानकारी ली तथा उत्पादन के आंकड़े जुटाए। देश की सभी उत्पादक मंडियों में इन दिनों तकरीबन दो लाख बोरी सरसों की प्रतिदिन आवक होने का अनुमान है। 20 मार्च बाद नई फसल की आवक और बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल नई सरसों में 10-18 फीसदी की नमी है। लूज सरसों के भाव 3700 से 3750 रुपए प्रति क्विंटल हैं। हालांकि नई सरसों में तेल की मात्रा एक से डेढ़ फीसदी ज्यादा है। उधर, एक मार्च को सरसों का कैरीओवर स्टॉक 6 लाख टन रहने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...