पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deeg News Rajasthan News The Crook Ran After Shooting The Young Man In Front Of The Clock Tower In Deeg Died On The Spot

डीग में घंटाघर के सामने युवक को गोली मारकर भागा बदमाश, मौके पर ही मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पूछताछ के लिए हत्यारे के पिता को लिया हिरासत में

मृतक देवो गुर्जर

डीग| मुख्य बाजार स्थित शहर के व्यस्ततम घंटाघर के नीचे गुरुवार की शाम को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीने में गोली लगते ही दिल्ली दरवाजा निवासी देवो गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय डीग में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली दरवाजा निवासी देवो पुत्र विजन गुर्जर अपने एक साथी के साथ घंटाघर पर खडा था। तभी सौघर मोहल्ला निवासी जुगनू पुत्र बबलू उर्फ श्याम गुर्जर एकदम अचानक आया और देवो के सीने में गोली मारकर पास ही मुजेरे वाली गली में भागकर फरार हो गया। हादसे में दिल्ली दरवाजा निवासी देवो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वृत्ताधिकारी मदनलाल जैफ, थाना प्रभारी गणपत राम, तहसीलदार सोहन सिंह नरुका ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वृत्ताधिकारी मदनलाल जैफ ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। आरोपी जुगनू के पिता श्याम गुर्जर को घर से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
खबरें और भी हैं...