- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News The Day Long Employment Fair Will Start Today
दाे दिवसीय राेजगार मेला अाज से शुरू होगा
भरतपुर। टैक्नॉलाजी पार्क के प्लेसमेंट सैल द्वारा दो दिवसीय निशुल्क रोजगार मेले का उद्घाटन बृज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर आरकेएस धाकरे के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा। टैक्नोलाॅजी पार्क के निदेशक आलोक शर्मा ने बताया कि भरतपुर संभाग मुख्यालय पर करौली, धौलपुर व सवाईमाधोपुर सहित समीपवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने दूरभाष पर जानकारी ली है, जिससे अलग-अलग जिलों व राज्यवार ग्रुप बनाकर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। मेले में आने वाले युवाओं से अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की प्रति व फोटो साथ लानी होगी। रोजगार मेला दो दिन चलेगा। मेले में दो दिन तक विभिन्न रोजगार प्रदान करने वाली संस्थान व प्रतिनिधियों द्वारा लिखित टेस्ट व साक्षात्कार उपरान्त मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। शिविर में 18 से 28 वर्ष के उम्र के युवक जो दसवीं, बारहवीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण हों, आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत निशुल्क होगी।