- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News The Honorarium Of Contract Workers Will Increase By 15 From April 7 New Municipalities Will Be Formed
संविदाकर्मियों का मानदेय अप्रैल से 15% बढ़ेगा, 7 नई नगरपालिकाएं गठित होंगी
जयपुर | सीएम अशोक गहलोत ने सदन में शुक्रवार को बजट जितनी ही घोषणाएं फिर कर दीं। इस सत्र में उन्होंने तीसरी बार घोषणाएं कीं। सड़क, काॅलेज, कोर्ट, स्टेडियम, अस्पताल से लेकर मिसिंग लिंक व काॅलेजों में विषय बढ़ाने की 150 से ज्यादा घोषणाएं कर लगभग हर विधायक के क्षेत्र को छूने का प्रयास किया गया।
मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मियों का मानदेय एक अप्रैल से 15% बढ़ाने, सात नई नगरपालिकाएं बनाने, 29 शहरों में सीएम नीर योजना के तहत पानी के पुराने मीटर बदलकर 10 लाख नए स्मार्ट मीटर लगाने, बाड़मेर के पचपदरा को देश का चौथा पेट्रो केमिकल हब बनाने, कोरोना के प्रभाव के कारण होटलों का शुल्क 10% घटाने, करीब 50 छोटे अस्पतालों में 2 हजार बेड बढ़ाने, महिलाओं के अधिकार बढ़ाने, राजीव गांधी महिला कल्याण नीति लाने, गांवों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी व एक लाख घरों को नल से जोड़ने पर 1500 करोड़ रु. खर्च करने जैसी बड़ी घोषणाएं की। शिक्षकों का भार कम करने, पोषाहार-मिडडे मील जैसी योजनाओं की चीफ सेक्रेटरी स्तर से जांच कराने, 1200 योजनाओं को मर्ज करने की भी घोषणा की।