पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News The Largest Track Width Of The District To Be Built In Msj College Will Be 550 Meters Length Of 900 Meters

एमएसजे कॉलेज में बनेगा जिले का सबसे बड़ा ट्रैक चौड़ाई 5.50 मीटर, 900 मीटर की होगी लंबाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेलकूद के लिए मूलभूत जरुरतों के लिए तरस रहे भरतपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शहर के एमएसजे काॅलेज ग्राउण्ड में बन रहे स्पोर्टस काम्पलेक्स में जिले का सबसे बड़ा ट्रैक अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। ट्रैक की लंबाई 900 मीटर और चौड़ाई 5.5 मीटर रखी गई है। इसकी लागत 19 लाख रुपए है। संभावना है कि अगले माह ट्रैक आमजन के लिए सौंप दिया जाएगा। इस वॉकिंग ट्रैक के बनने से रणजीत नगर, नई मंडी, बिजली घर, राजेंद्र नगर, कृष्णा कॉलोनी, जवाहर नगर, संजय नगर, विकास नगर, अनिरुद्ध नगर सहित शहर की लगभग आधी आबादी और खिलाड़ियों को नजदीकी वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ की प्रेक्टिस करने का मौका मिलेगा।

यूआईटी के एक्सईएन विनोद चौहान का कहना है कि एमएसजे कॅालेज मैदान में वाकिंग ट्रैक का निर्माण शुरू करा दिया गया है। ट्रैक 900 मीटर लंबा और 5.5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है, इसके निर्माण पर करीब 19 लाख रुपए की लागत आएगी। यह ट्रैक संभवतया अप्रैल माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। जो आमजन को भ्रमण करने के लिए लाभदायक रहेगा।

स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में फुटबाल, क्रिकेट, बॉस्केटबॉल और टेनिस कोर्ट भी बनाए जाएंगे

ये भी जानना जरूरी... सेना भर्ती की तैयारी कर रहे शहर के युवाओं को मिलेगा लाभ

एमएसजे कालेज ग्राउंड में ट्रैक के बनने से सेना के लिए तैयार कर रहे युवाओं को भी सुविधा मिल जाएगी। सेना में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होती है। यह ट्रैक भरतपुर का सबसे बड़ा होगा। अभी लोहागढ़ स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक बना हुआ है। कालेज ग्राउंड में बन रहा ट्रैक 900 मीटर का है। ज्ञात रहे कि भरतपुर में अब प्रतिवर्ष सेना भर्ती हो रही है। इसलिए यह ट्रैक युवाओं के लिए तैयारी बाबत सौगात साबित होगा। दूसरा वॉकिंग ट्रैक विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में घना के सामने है, जो ट्रैक महज ढाई मीटर चौड़ा होने से खिलाड़ी दौड़ नहीं लगा पाते। यहां महिलाओं और वृद्ध जनों की संख्या अधिक रहती है। इस ट्रैक के बनने से खासा लाभ युवा वर्ग को मिलेगा। जो यहां दौड़ आदि लगा सकेंगे और पुलिस या सेना में शामिल होने के लिए दौड़ की तैयारी कर सकेंगे।

नगर विकास न्यास द्वारा कालेज ग्राउंड में स्पोर्टस काम्पलेक्स तैयार कराया जाएगा जिसके निर्माण पर करीब 11.25 करोड़ खच्र होंगे। प्रथम चरण में 3.49 करोड़ रुपए के काम कराना प्रस्तावित है। इसे मिनी स्टेडियम के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसलिए प्रारंभ में जो डीपीआर बनी और डिजायन तय हुई है, उसमें 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्पोर्टस काम्पलेक्स बनाना तय किया गया है। निर्माण में करीब 4 साल लगेंगे। कालेज ग्राउंड में करीब 10 हजार 200 वर्ग मीटर जमीन है। जिसमें स्वामित्व एमएसजे कालेज के पास है। इसके लिए अन्य वित्तीय संसाधन स्टेट स्पोर्टस कौंसिल एवं खेल मंत्रालय से जुटाए जाने की योजना है। भविष्य में यहां स्टेडियम के समान सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें जिम, प्रशासनिक भवन, इंडोर हाल, एथलीट ट्रैक, क्रिकेट, फुटबाल मैदान, बास्केट बाल, बालीवाल, टेनिस कोर्ट, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट आदि बनाने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही 750 मीटर लंबे 8 सिटिंग स्टेप्स भी बनेंगे। जिससे की दर्शक बैठ कर कार्यक्रम देख सकें। साथ ही 100 खिलाड़ियों के लिए दो मंजिला हॉस्टल, मैस, कैंटीन, पार्किंग, गार्ड रूम, स्टाफ रूम, टायलेट ब्लाक आदि का भी निर्माण कराना प्रस्तावित है। ट्रैक के दोनों और पौधारोपण होगा। साथ ही दो स्थानों पर सघन छायादार पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही 60 गुणा 15 मीटर का मंच बनाया जाएगा। जिससे सार्वजनिक कार्यक्रम कराए जा सकें। मैदान की मिट्टी बदल कर लेवल ऊंचा किया जाएगा। लेडीज और जेंट्स के लिए दो ग्रीन रूम, विद टायलेट एवं हाल के बनेंगे।


भरतपुर. एमएसजे कॉलेज मैदान पर बनाया जा रहा 900 मीटर का ट्रैक।
खबरें और भी हैं...