पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhusawar News Rajasthan News The Miscreants Looted 2 Lakh From Two Medical Salesmen By Putting A Bike In Front Of The Car

बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगाकर दो मेडिकल सेल्समैनों से ~ 2 लाख लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुसावर थाना इलाके के छौंकरवाडा सड़क मार्ग पर रमेश स्वामी नहर के पास सेल्समैनों की कार के आगे बाइक सवार अज्ञात तीन जनों ने बाइक लगाकर कट्टे की नोक पर दो लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार दौसा जिले के महवा में संचालित श्री कृष्णा मेडीकल एजेन्सी के सेल्समैन लेखराम सिंह एवं गजेंद्र सिंह क्षेत्र से उगाही कर वापिस जा रहे थे। स्टेट मेगा हाइवे 45 पर रमेश स्वामी नहर के पास अचानक एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग आए और बाइक को आगे लगाकर कार को रुकवा लिया और कहा कि तुम दुर्घटना करके आए हो। जैसे ही पीडितों ने कार का दरवाजा खोला तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और कट्टा दिखाकर रुपए छीनते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडितों से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पीडितों के पास 2 लाख रुपए से अधिक की रकम थी। अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इनको पकड़ने के लिए कई स्थानों पर नाकाबंदी भी की गई।

खबरें और भी हैं...