- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News The Nectar Decoction Will Be Fed Today At The Central Bus Stand
केन्द्रीय बस स्टैंड पर अमृत काढ़ा आज पिलाया जाएगा
भरतपुर| आयुर्वेद विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचाव सम्बन्धी जानकारी देने और काम, खांसी, बुखार, डेंगू, स्वाइन फ्लू, सिरदर्द, दमा आदि रोगों से बचाव के लिए आयुर्वेद औषधियों से निर्मित निशुल्क अमृत काढ़ा केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर 13 मार्च को पिलाया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. चंद्रप्रकाश दीक्षित ने बताया विशेषज्ञ चिकित्सकों अपनी सेवाएं देंगे। काढ़ा वितरण सुबह 9 से 3 बजे तक होगा। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डाॅ. निरंजन सिंह ने बताया कि भरतपुर शहर को 6 जोन में बांटकर सात दिन तक प्रतिदिन आमजन को अच्छे स्वास्थ्य और रोगों से बचाव के लिए निशुल्क अमृत काढ़ा वितरण किया जाएगा।