- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News The World Has To Follow The Principles Of Non Violence Vegetarianism And Compassion Of Jainism Muni Jinanand Maharaj
विश्व को जैन धर्म के अहिंसा, शाकाहार, करुणा के सिद्धांत पर चलना होगा : मुनि जिनानंद महाराज
जम्बू स्वामी तपोस्थली बोल खेड़ा पर पूज्य जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य मुनि जिनानंद महाराज के सानिध्य एव धरणेन्द्र शास्त्री साढुमल मध्यप्रदेश के निर्देशन में विश्व शांति हेतु 35 दिवसीय णमोकार महाअर्चना एवं विधान का आयोजन किया जा रहा है।
जंबू स्वामी तपोस्थली के प्रचार प्रभारी संजय जैन बड़जात्या के अनुसार प्रतिदिन जिन सहस्त्रनाम के 1008 जाप की महा आहुति एवं णमोकार महामंत्र विधान आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर मुनि श्री जिनानंद महाराज ने कहा कि णमोकार महामंत्र के जाप से संपूर्ण कष्टों का निवारण तो होता ही है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
जहां सम्पूर्ण विश्व कोरोना वाइरस से पीड़ित है वही जैन धर्म के अहिंसा,शाकाहार ,करुणा,जीव दया के सिद्धांत आज प्रासंगिक नजर आ रहे हैं जिस पर सम्पूर्ण विश्व को चलना ही होगा। सभी से अपील करते हुए मुनि श्री ने कहा कि सभी अपने अपने स्थान पर समय का निर्धारण कर णमोकार मंत्र की एक माला का जाप्य अवश्य करे। णमोकार महामंत्र में 35 अक्षर होते हैं। इसलिए 35 दिवसीय णमोकार महा अर्चना एवं जाप अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से समाज के धार्मिक लोगों भी आए। जिन्होंने समाज के धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
धर्म- समाज
कामां. जंबू स्वामी की तपोस्थली पर जैन समाज के लोग णमोकार महामंत्र मंत्र की पूजा करते हुए।