- Hindi News
- National
- Rudawal News Rajasthan News The Wrestlers Kept On Fighting For 10 Minutes The Thrill Till The End But Lost The Draw
पहलवान 10 मिनट तक लड़ाते रहे दांव-पेंच, आखिर तक रहा रोमांच लेकिन बराबरी पर छूटी
गांव माडापुरा में लोहागढ़ के वीर शिरोमणि करन सिंह माडापुरिया की स्मृति में ग्राम पंचायत व जनसहयोग से कुश्ती दंगल हुआ। कुश्ती दंगल में क्षेत्र के कई गांवों से आए काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
दंगल में सौ से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कमेटी द्वारा सौ रुपए से लेकर ग्यारह हजार रुपए तक की कई आकर्षक कुश्तियां कराई गई। आखिरी कुश्ती ग्यारह हजार रुपए व चांदी की बुर्ज की पहलवान अशोक बांसरोली व भारत दिल्ली के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवानों के बीच 10 मिनट तक दाव पेंच चला, जो आखिर में बराबरी पर छूटी। यह कुश्ती काफी रोमांचक हुई। निर्णायक कमेटी ने दोनों पहलवानों का साफा पहनाकर स्वागत कर पुरस्कृत किया। दंगल में ग्यारह सौ, इक्कीस सौ, इकतालीस सौ, इक्यावन सौ की कई आकर्षक कुश्तियां हुई। इसके साथ ही दंगल में पहाड़पुर सरपंच तेजू बसई, त्रिलोकी, दिनेश निभेरा द्वारा 11-11 हजार रुपए की तीन स्पेशल कुश्ती हरवीर गहनोली व हरदीप बयाना, हरेन्द्र रसीलपुर व रविन्द्र दौलतगढ़, नबाब अली व शेरा सौंख के बीच कराई। जिसमें 11 हजार रुपए की कुश्ती हरेन्द्र रसीलपुर ने जीती। जबकि हरवीर गहनोली व हरदीप बयाना एवं नबाब अली व शेरा सौंख के बीच बराबरी पर रही। कमेटी के पदाधिकारियों ने स्मारक पर करन सिंह प्रतिमा की पूजा अर्चना कर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में क्षेत्रीय एवं दूरदराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस अवसर पर कमेटी ने विजयी पहलवानों को सम्मानित किया।
विधायक अमरसिंह, मुकेश सूपा, सरपंच शीतांशु शर्मा, ओमप्रकाश ठेकेदार, ग्राम विकास अधिकारी राकेश शर्मा ने आखिरी कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाए। इस मौके पर अशोक शर्मा, निहालसिंह, तेजू सरपंच, छीतरसिंह, सियाराम शर्मा, लखन खोहरी आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका नारायन लाल शर्मा, जगदीश सिंह, महावीरसिंह ने निभाई।
खेल समाचार
जानू के विक्रम काे चित करके सौंख के शेरा पहलवान ने जीता आखिरी खिताब
डीग| क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अऊ में होली के उपलक्ष्य में परंपरागत आयोजित होने वाले विराट कुश्ती दंगल में मंगलवार को दूर-दराज से आए पहलवानों की जोर-आजमाइशों के बीच दंगल के आखिरी मुकाबले में सौंख के शेरा पहलवान ने जानू के विक्रम पहलवान को चित कर दंगल का आखिरी खिताब अपने नाम दर्ज किया। दंगल में सबसे रोचक मुकाबले बालिकाआंे के बीच हुई कुश्ती में देखने को मिले। दंगल में आसपास के गांवों से आई बालिका पहलवानों ने परस्पर दाव पेंच आजमाए। दंगल के समापन पर कमेटी की ओर से विजेता रहे सौंख के शेरा पहलवान को 11 हजार सौ रुपए की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल के दौरान सरपंच इंद्रपाल सिंह, पूर्व सरपंच बालमुकुंद शर्मा, रामहरी मास्टर, चन्द्रभान शर्मा, पप्पू सेठ, रामदयाल, भगवान सिंह सहित दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दंगल की रेफरशिप तुलाराम के साथ राजी व बच्चू पहलवान ने की।
अऊ में होली का परंपरागत दंगल
रुदावल. गांव माडापुरा में आखिरी कुश्ती के लिए जोर अजमाइश करते पहलवान।