पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News This Holi Is Not An Evil People Of Raisikkh Society Gave Up The Business Of Illegal Liquor

इस होली एक बुराई को ना... रायसिक्ख समाज के लोगों ने छोड़ा अवैध शराब का धंधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांच दशक से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रायसिक्ख समाज के लोगों ने धंधे को बंद करने का संकल्प लिया है। अब ये लोग खेतीबाड़ी के साथ मेहनत कर बच्चों को शिक्षित बनाकर योग्य नागरिक बनाने प्रयास करेगें। उपखण्ड क्षेत्र के गांव कुरकैन स्थित चौपाल पर डा गुलाब शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोविन्दपुर, कुरकैन व कुरकैन काॅलोनी के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में हथकढ शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। ऐसे में ग्रामीणों ने करीब पांच दशक से अवैध शराब के धंधे में लिप्त रायसिक्ख समाज के लोगों से उक्त व्यवसाय को छोड़ने की बात कही गई। साथ ही उन्हें अवैध शराब के कारोबार से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक हानि से अवगत कराया। जिस पर उक्त लोगों ने अवैध हथकढ़ शराब के धंधे को छोड़ने का संकल्प व्यक्त किया है। साथ ही खेतीबाडी व अन्य व्यवसाय कर बच्चों को शिक्षित बनाकर उनका भविष्य उज्जवल बनाने की बात कही है। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच महेन्द्र सिंह, रामअवतार शर्मा, बृजभूषण शर्मा, चन्दन सिंह, रामलाल जाटव, अख्तर खां, रमन भटट, बरयाम सिंह, हुकम सिंह, भूमसिंह, प्रवेश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

ग्रामीण थे बबूल के पेड़ों की कटाई से परेशान

गांव कुरकैन में अवैध हथकड़ शराब के धंधे में लिप्त लोग शराब बनाने में बबूल के पेड़ों की छाल काम लेते थे। ऐसे में ग्रामीण बबूल के पेड़ों की गुपचुप कटाई से परेशान थे। साथ ही उक्त धंधे में लिप्त लोगोंं का कारोबार नगर, डीग, नदबई, कुम्हेर एवं अलवर जिले के गोविंदगढ, रामगढ़, लक्ष्मणगढ, खेडली व कठूमर तक फैला होने से देर सबेरे उक्त थाना क्षेत्रों की पुलिस व आबकारी टीम की आए दिन दबिश से ग्रामीण परेशान बने रहते थे। इसके अलावा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने से उनके बच्चों पर विपरित असर पड़ रहा था। साथ ही अवैध शराब के धंधे में अधिकांश युवाओं का भविष्य भी चौपट हो रहा था। अब इस धंधे को बंद करने का ग्रामीणों ने जो संकल्प लिया है वह वाकई में सराहनीय है इससे क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिल सकेंगे।

विकास को मिलेगी दिशा : पूर्व सरपंच

रायसिक्ख समाज के लोगों द्वारा अवैध शराब के धंधे को छोड़ने का संकल्प एक अनूठी पहल है। इससे गांव कुरकैन के ग्रामीणों को सामाजिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त होगा।
-प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत आलमशाह

खबरें और भी हैं...