पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Today There Can Be Drizzle Due To The Formation Of A Cyclonic Wind

हवा का चक्रवाती घेरा बनने से आज हो सकती है बूंदाबांदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| किसानों की चिंता अभी दूर नहीं हुई है। क्योंकि पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, जिस कारण शुक्रवार को हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। ऐसे में किसानों के लिए परेशानी हो सकती है। इस समय किसानों के लिए बारिश के छींटे भी फसल के लिए कोढ़ में खाज साबित हा़े सकते हैं। चिंता इसलिए भी है कि 15 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण आगे भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस कारण सुबह-शाम अभी भी नमी बनी हुई है। सुबह दिसंबर जैसी ठंडक थी। हल्का कोहरा था। गुरुवार को सुबह हल्के बादल छाये थे, लेकिन दिन चढ़ने के बाद बिखरे-बिखरे बादल छाने के साथ तीखी धूप निकली। इससे दिन का तापमान 1.5 डिग्री बढ़त के साथ दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से अंचल की तरफ दक्षिणी और पूर्वी हवा आ रही है।
खबरें और भी हैं...