- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Two Head Constables Arrested For Taking Bribe Of 2 Thousand
~ 2 हजार की रिश्वत लेते दो हैड कांस्टेबल गिरफ्तार
आरोपी के पिता की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
शांतिभंग में पकड़े गए आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने के एवज में 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले थाना कोतवाली के दो हैड कांस्टेबलों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से रिश्वत की राशि दो हजार रुपए बरामद कर ली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार को अल्लादीन कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास निवासी 52 वर्षीय बसीर खान ने आकर शिकायत की कि उसका बेटा सलमान खान गुरूवार की रात्रि प|ी से झगड़ रहा था, जिस पर पुत्र वधु की मां ने थाना कोतवाली पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने सलमान खान को शांतिभंग में देर रात्रि को गिरफ्तार कर ले गई। उसको संबंधित न्यायालय में पेश करने के एवज में हैड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह द्वारा 2000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। बसीर खान की शिकायत दर्ज कर शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे सत्यापन की कार्यवाही कराई गई। वक्त सत्यापन परिवादी के पुत्र को न्यायालय में पेश करने से पूर्व हैड कांस्टेबल द्वारा 2000 रुपए की रिश्वत लेने के लिए सहमत होना पाया गया। दूसरे दूसरे हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह ने पुलिस थाना कोतवाली के गेट पर परिवादी बसीर खान से रिश्वत के 2000 रुपए लेकर अपने पहने हुए पेंट की पीछे की जेब में रख लिए। इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने दोनों आरोपी हैड कांस्टेबलों 40 वर्षीय प्रहलाद सिंह जाट निवासी अनीपुर सेवर एवं 51 वर्षीय सत्यवीर सिंह निवासी सिनसिनी डीग को ट्रेप कर गिरफ्तार कर लिया। तथा 2000 रुपए रिश्वत राशि बरामद कर ली।
भरतपुर. वर्दी में बैठे पुलिसकर्मी।