- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Two Patients Swine Flu Positive Admitted To Suspected Suspect Ward
दाे रोगी स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव, एक संदिग्ध काेराेना वार्ड में भर्ती
अलवर | काेराेना वायरस के खाैफ के बीच अब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। शहर में नर्सिंग हाेम के दाे मरीजाें काे रविवार काे स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव अाया है।
दोनों रोगियों को जुकाम-खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत हाेने पर नर्सिंग हाेम में भर्ती किया गया, वहीं राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में काेराेना वायरस संदिग्ध एक युवती काे भर्ती किया गया है। अब वार्ड में दाे संदिग्ध भर्ती हैं। नर्सिंग हाेम के डाॅ. सुनील वर्मा ने बताया कि मालवीय नगर निवासी सीमा (40) काे शनिवार काे जुकाम-खांसी व सांस लेने में दिक्कत हाेने पर नर्सिंग हाेम में भर्ती किया गया।
इसी प्रकार नयाबास निवासी जयकृष्ण (60) भी इसी परेशानी काे लेकर रविवार काे भर्ती हुए। निजी लैब पर दाेनाें मरीजाें की जांच कराने पर स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव पाया गया।