पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली चोरी के मामले में दो जनों को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| विद्युत थाना पुलिस ने विद्युत चोरी करने के मामले में जुर्माना नहीं देने पर दो जनों को न्यायाधीश के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। थानाधिकारी सुगर सिंह ने बताया कि बीईएसएल की टीम ने चैकिंग के दौरान विद्युत चोरी पाए जाने पर शंभू पुत्र हरभान सिंह निवासी सुपर मार्केट के सामने और अमर सिंह पुत्र लालाराम, नगर परिषद के पीछे खिलाफ वीसीआर भरकर विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अनुसंधान करते हुए थानाधिकारी ने मय जाब्ते के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशिष्ट न्यायालय (विद्युत) के समक्ष पेश किया। कोर्ट में जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...