- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Uit To Get Approval For Construction Will Get Electric Water Noc
यूआईटी...निर्माण की मंजूरी लेने पर हाथों हाथ मिलेगी बिजली-पानी की एनओसी
नगर विकास न्यास द्वारा भवन निर्माण की मंजूरी के साथ ही अब बिजली और पानी के कनेक्शन की भी एनओसी जारी की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को यूआईटी की बैठक में लिया गया। यह स्वीकृति निर्माण की शर्तें पूरे करने वालों को ही मिलेगी। इसका मकसद लोगों की विभिन्न विभागों में मंजूरी लेने के लिए होने वाली भागदौड़ से बचाना है। इसके अलावा यूआईटी ने मथुरा बाईपास रोड स्थित सेक्टर-14 के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाना तय किया है, जिससे इस स्कीम में विकास कार्य हो सकें। इसके अलावा एसपीजेड सहित न्यास की विभिन्न योजनाओं में पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचईडी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। साथ ही ले आउट प्लान एवं भवन निर्माण कमेटी के पुनर्गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया। बैठक में सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्यों के भी निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने की तथा संचालन सचिव उम्मेदी लाल मीणा ने किया। इस मौके पर यूआईटी सहित, बिजली, पानी, निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।